Jharkhand vs hyderabad: Cricket News & Match Updates
सूर्या, रिंकू के नक्शेकदम पर चला यह बल्लेबाज, इस घेरलू टूर्नामेंट में की गेंदबाजी, देखें Video
भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) ऑल इंडिया बुची बाबू इनविटेशन क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 में झारखंड की तरफ से हैदराबाद के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए नज़र आये। उनके गेंदबाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। झारखंड को रिप्रेजेंट करते हुए किशन ने दोहरा शतक लगाते हुए सबसे लंबे प्रारूप में वापसी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया।
हैदराबाद की पहली पारी थी जिसने सभी का बहुत ध्यान खींचा। झारखंड के कप्तान किशन अपनी विकेटकीपिंग ड्यूटी से हटकर गेंदबाजी करने आए। किशन ने दो ओवर फेंके जिसमें उन्होंने पांच रन दिए लेकिन इस दौरान कोई विकेट नहीं ले सके। उनके गेंदबाजी करने का वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। झारखंड के इस क्रिकेटर ने भारतीय टीम या आईपीएल के लिए गेंदबाजी नहीं की है, लेकिन फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पांच ओवर फेंके हैं और 3.80 की इकॉनमी रेट से 19 रन दिए लेकिन एक भी विकेट नहीं लिया। Read More...
Related Cricket News for Jharkhand vs hyderabad - Tesst
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54