Advertisement
Advertisement

Kagis

World Cup 2023: डी कॉक के शतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया क
Image Source: Google

World Cup 2023: डी कॉक के शतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 134 रन से रौंदा

By Nitesh Pratap October 12, 2023 • 21:40 PM View: 962

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 10वें मैच में साउथ अफ्रीका ने क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) के शतक और कागिसो रबाडा (Kagiso Rabada) की शानदार गेंदबाजी की मदद से ऑस्ट्रेलिया को 134 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। अन्य साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत हासिल की। वहीं ऑस्ट्रेलिया का भी जीत का खाता खुलना बाकी है। उन्होंने जो दो मैच खेले है और दोनों में हार मिली है। 

साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 311 रन का स्कोर बनाया। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा रन क्विंटन डी कॉक ने बनाये। उन्होंने 106 गेंद में 8 चौको और 5 छक्कों की मदद से 109 रन की शतकीय पारी खेली। ये उनका लगातार दूसरा शतक उनके अलावा एडेन मार्करम ने 44 गेंद में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा कप्तान टेम्बा बावुमा ने 55 गेंद में 2 चौको की मदद से 35 रन की पारी खेली। 

Related Cricket News on Kagis