Kane williamson update
न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, केन विलियमसन SA के खिलाफ मैच से भी हुए बाहर
मौजूदा वर्ल्ड कप 2023 में न्यूज़ीलैंड की टीम अपने रास्ते से भटकती हुई नजर आ रही है। पहले चार मैच जीतने के बाद कीवी टीम को अपने अगले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और अब बुधवार, 1 नवंबर को पुणे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्हें एक और महत्वपूर्ण मुकाबला खेलना है और अगर कीवी टीम ये मैच हारी तो उनके लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो सकती है।
अफ्रीका के खिलाफ इस बड़े मैच से पहले न्यूज़ीलैंड के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। नियमित कप्तान केन विलियमसन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से भी बाहर हो गए हैं। इस मुकाबले से पहले विलियमसन ने नेट्स पर बल्लेबाजी की थी लेकिन वो इस मुकाबले के लिए तैयार नहीं थे जिसके चलते कीवी टीम ने उन्हें इस मैच से भी बाहर रखने का फैसला किया है।
Related Cricket News on Kane williamson update
-
World Cup का ओपनिंग मैच नहीं खेलेंगे केन विलियमसन, न्यूजीलैंड के हेड कोच ने फिटनेस पर दिया अपडेट
5 अक्टूबर को वर्ल्ड कप का पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा जिसमें केन विलियमसन हिस्सा नहीं लेंगे। ...
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08