Kl rahul injury
VIDEO: मेलबर्न टेस्ट से पहले टीम इंडिया को झटका, केएल राहुल प्रैक्टिस में हुए चोटिल
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर बल्लेबाजी करते समय केएल राहुल को हाथ में चोट लग गई जिसके बाद टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज को फिजियो से कुछ उपचार लेते देखा गया।
इस समय सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि फीजियो राहुल के हाथ का ईलाज कर रहे हैं। राहुल की ये चोट कितनी गंभीर है ये कहना फिलहाल मुश्किल है लेकिन निर्णायक मुकाबले के लिए दाएं हाथ के बल्लेबाज के खेलने की संभावना है।ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही सीरीज में राहुल बाकी बल्लेबाजों के मुकाबले काफी अच्छी लय में नजर आए हैं।
Related Cricket News on Kl rahul injury
-
क्या पर्थ टेस्ट से बाहर हो जाएंगे केएल राहुल? प्रैक्टिस के दौरान लगी चोट
भारतीय क्रिकेट टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज़ केएल राहुल के लिए फिलहाल कुछ भी सही होता नहीं दिख रहा है। प्रैक्टिस के दौरान उनकी कोहनी में चोट लग गई जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना ...
-
टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, इस स्टार खिलाड़ी का पांचवां टेस्ट खेलना भी मुश्किल!
इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टेस्ट से पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। धर्मशाला टेस्ट में भी भारतीय टीम को इस स्टार खिलाड़ी के बिना ही खेलना पड़ेगा। ...
-
KL Rahul Fitness Update: बल्ले से दिखाया जलवा हवा में उड़कर पकड़ा कैच, जल्द वापसी करेंगे केएल राहुल
केएल राहुल NCA में कड़ी मेहनत करके अपनी फिटनेस हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच राहुल से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसे देखकर फैंस को काफी राहत मिली है। ...
Cricket Special Today
-
- 25 May 2026 06:36
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago