Lagaan movie: Cricket News & Match Updates
क्रिकेट की थीम पर बनी फिल्म 'लगान' को सबसे पहले किस क्रिकेटर ने देखा था?
2001 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म 'लगान: वन्स अपॉन ए टाइम इन इंडिया (Lagaan: Once Upon a Time in India)' क्लासिक है और इसकी कई वजह हैं। फिल्म रिलीज की सिल्वर जुबली में दो साल से कम का समय बचा है पर जश्न का काउंटडाउन शुरू हो गया है। इसमें क्रिकेट की बदौलत कई संदेश दिए गए और इसीलिए ये ख़ास बन गई। क्रिकेट इसमें एक ख़ास बात है और आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि फिल्म बनाने के दौरान या इसके रिलीज होने से पहले, फिल्म यूनिट ने पता ही नहीं लगने दिया कि स्टोरी का ताना-बाना क्रिकेट के इर्द-गिर्द बुना गया है। फिल्म के किसी भी ट्रेलर, टीवी प्रमोशन और विज्ञापन में क्रिकेट के बारे में कोई बात नहीं की गई। इसीलिए जब फिल्म में क्रिकेट देखी तो सब हैरान रह गए।
डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की इस फिल्म की कहानी हर भारतीय के दिल को छू गई। इसमें 1893 में क्रिकेट खेले जबकि भारत में क्रिकेट उसके कई साल बाद डेवलप हुआ पर चूंकि इस फिल्म के रिलीज होने के समय क्रिकेट भारत में सबसे लोकप्रिय खेल था- इसलिए फिल्म से जुड़ने में कोई दिक्कत नहीं हुई। फिल्म की सफलता में, उसमें खेली क्रिकेट का बड़ा ख़ास योगदान रहा।
इसीलिए अगर 49वें नेशनल फिल्म अवार्ड में, 'लगान' को सबसे बेहतर फिल्म सहित कुल 8 अवार्ड मिले तो कोई हैरानी की बात नहीं। इसी मौके पर फिल्म की कुछ ख़ास क्रिकेट बातों का जिक्र जिनके बारे में कभी कुछ नहीं बताया गया। Read More...
Related Cricket News for Lagaan movie - Tesst
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54