Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Lucknow super giants

IPL 2022: ऋषभ पंत पर लगा लाखों का जुर्माना, लखनऊ से करारी हार के बाद दिल्ली के कप्तान को  एक और झटका
Image Source: Google

IPL 2022: ऋषभ पंत पर लगा लाखों का जुर्माना, लखनऊ से करारी हार के बाद दिल्ली के कप्तान को एक और झटका

By Saurabh Sharma April 08, 2022 • 08:55 AM View: 858

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) पर गुरुवार (8 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ खेले गए आईपीएल मुकाबले में स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। दिल्ली को इस मुकाबबले में लखनऊ के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली की टीम निर्धारित समय में 20 ओवर पूरे नहीं कर सकी, जिसके चलते पंत पर यह जुर्माना लगा है। 

आईपीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत के लिए स्लो ओवर रेट का यह पहला मामला है। इसके चलते 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। एक से ज्यादा बार यह गलती करने पर डबल जुर्माना और बैन जैसे प्रावधान हैं। 

Related Cricket News on Lucknow super giants