Massive target: Cricket News & Match Updates
IND vs NZ: ईशान, सूर्या और हार्दिक ने की गेंदबाजों की खूब पिटाई, भारत ने न्यूजीलैंड के सामने खड़ा किया 272 रन का विशाल लक्ष्य
India vs New Zealand 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के पांचवें और आखिरी मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज़ों ने ताबड़तोड़ प्रदर्शन किया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला लिया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने मिलकर न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ों की एक न चलने दी। अंत के ओवरों में हार्दिक पांड्या की विस्फोटक पारी ने स्कोर को और भी बड़ा बना दिया। भारतीय टीम ने 271 रन बनाकर मेहमान टीम के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा कर दिया।
31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में को खेले जा रहे इस मुकाबले में पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम को संजू सैमसन के रूप में जल्दी झटका लगा, जो 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि इसके बाद भारतीय बल्लेबाज़ों ने आक्रामक अंदाज़ नहीं छोड़ा। अभिषेक शर्मा ने तेज़ शुरुआत करते हुए 16 गेंदों में 30 रन बनाए और रन गति को बनाए रखा। Read More...