Mayank rawat
IPL 2026: कौन हैं मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल डेब्यू करने वाले मयंक रावत?
Mayank Rawat IPL 2026: आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (एमआई) की भिड़ंत पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के साथ हो रही है। मिचेल सैंटनर के पूरी तरह से फिट न होने की वजह से एमआई ने इस मुकाबले में 26 वर्षीय खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। इस खिलाड़ी का नाम है मयंक रावत। मयंक आईपीएल में अपना डेब्यू कर रहे हैं।
मयंक बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देने के लिए जाने जाते हैं। वह निचले क्रम में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के साथ-साथ ऑफ-स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। मयंक ने दिल्ली प्रीमियर लीग में लगातार अपने शानदार प्रदर्शन से एमआई की स्काउट टीम को खासा प्रभावित किया था। दिल्ली के इस ऑलराउंडर को पिछले आईपीएल ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था और अब वह भारत के कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर कर रहे हैं। उन्हें सैंटनर और अल्लाह गजनफर जैसे इंटरनेशनल सितारों के साथ-साथ रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक और सूर्यकुमार यादव जैसे महान बल्लेबाजों से भी सीखने का मौका मिल रहा है।
Related Cricket News on Mayank rawat
-
6,6,6,6,6: मयंक रावत ने उतारी आयुष बडोनी की हेकड़ी, DPL Final के एक ओवर में मारे 5 छक्के
DPL 2024 के फाइनल में मयंक रावत ने तबाही मचा दी। उन्होंने 78 रनों की पारी खेली जिसके दौरान मयंक ने आयुष बडोनी के ओवर में 5 छक्के जड़े। ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51