Nba match dubai: Cricket News & Match Updates
दिशा पाटनी के संग नज़र आए रोहित शर्मा, NBA मैच देखने दुबई पहुंचे थे हिटमैन
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ब्रेक का आनंद ले रहे हैं। रोहित क्रिकेट से दूर NBA मैच देखने के लिए अबू धाबी पहुंचे। एनबीए अबु धाबी गेम्स 2024 में खेल, फिल्म और मनोरंजन जगत की कई मशहूर हस्तियां पहुंची थी। इस मौके पर मौजूद लोगों में भारतीय क्रिकेट सुपरस्टार रोहित शर्मा, दिग्गज फुटबॉलर थिएरी हेनरी और रोनाल्डिन्हो और बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी भी शामिल थीं।
मुंबई से, रोहित शर्मा को NBA खेलों के लिए विशेष अतिथि के रूप में अबू धाबी आमंत्रित किया गया था। शर्मा ने अक्सर NBA के प्रति अपनी प्रशंसा और खेल के प्रति अपने उत्साह के बारे में बात की है। खेल में उनकी उपस्थिति भारत में बास्केटबॉल की लोकप्रियता को और बढ़ाने में मदद करेगी। इस इवेंट में रोहित के साथ उनकी पत्नी रितिका सजदेह भी मौजूद थीं जबकि इन दोनों के साथ एक्ट्रेस दिशा पाटनी भी बैठी हुई थीं। Read More...