Pakistan vs netherlands
Advertisement
NED vs PAK: हवा में नाचा स्टंप, 19 साल के पाकिस्तानी गेंदबाज ने दिखाया जादू
By
Prabhat Sharma
August 19, 2022 • 15:27 PM View: 923
Pakistan vs Netherlands: पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में नसीम शाह ने अपनी धारधार गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया। पाकिस्तान के 19 साल के गेंदबाज ने 6 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट झटके और मेजबान टीम की कमर तोड़कर रख दी। चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर नसीम शाह ने अपनी गेंद से जादू दिखाते हुए स्टंप को ही नचा दिया था।
नसीम शाह ने अराउंड ऑफ गेंद को पिच किया और नीदरलैंड के बल्लेबाज बैरेसी ने गेंद को ड्राइव करने की कोशिश की जिसमें वो पूरी तरह से चूक गए। इधर बल्लेबाज चूके उधर उनका ऑफ स्टंप नाच गया। बल्लेबाज हताशा में अपने बल्ले पर मुक्का मारकर वापस पवेलियन जाता हुआ देखा गया।
Advertisement
Related Cricket News on Pakistan vs netherlands
-
मोहम्मद हफीज़ ने अपनी ही टीम को दिखाया आईना
पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच दूसरे वनडे से पहले मोहम्मद हफीज़ ने अपनी ही टीम पर तंज कसा है। ...
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
Advertisement