Pcb selection panel
Advertisement
पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, PCB ने पूरी चयन समिति को किया बर्खास्त
By
Shubham Sharma
November 14, 2023 • 18:34 PM View: 1992
आईसीसी विश्व कप 2023 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल सा आ गया है। लगातार पाकिस्तान टीम के मैनेजमेंट से इस्तीफे दिए जा रहे हैं और इसी कड़ी में चयन समिति पर भी गाज़ गिरी है। पाकिस्तान के विश्व कप में असफल होने के बाद जका अशरफ ने पूरी चयन समिति को बर्खास्त कर दिया है।
मुख्य चयनकर्ता इंजमाम-उल-हक और गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल पहले ही टीम छोड़ चुके हैं। जीएनएन के मुताबिक, शाहिद अफरीदी नए चयन समिति के प्रमुख बन सकते हैं, जबकि यूनिस खान को बल्लेबाजी कोच के रूप में टीम में जोड़ा जा सकता है। इसके साथ ही शेष समिति के सदस्यों को जल्द ही नियुक्त किया जाएगा।
Advertisement
Related Cricket News on Pcb selection panel
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08
Advertisement