Advertisement
Prithvi shaw news: Cricket News & Match Updates
Advertisement
पृथ्वी शॉ 2.0: महाराष्ट्र के लिए डेब्यू में शॉ ने ठोका शतक, क्या किस्मत ने ले ली है करवट?
पृथ्वी शॉ क्रिकेट खेलें या नहीं, लेकिन वो किसी ना किसी वजह से चर्चा का विषय बने रहते हैं। अब जब वो मुंबई का साथ छोड़कर महाराष्ट्र का दामन थाम चुके हैं तो हर किसी की निगाहें उन पर टिकी हुई थीं और उन्होंने महाराष्ट्र के लिए अपने पहले ही प्रतिस्पर्धी मैच में शतक ठोककर बता दिया कि वो फिर से क्रिकेट जगत में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।
मंगलवार, 19 अगस्त को चेन्नई के गुरु नानक कॉलेज में बुची बाबू आमंत्रण टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ के खिलाफ शतक जड़कर शॉ ने अपने आलोचकों की बोलती बंद कर दी। शॉ ने महाराष्ट्र के लिए शीर्ष क्रम में अकेले संघर्ष करते हुए 122 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। महाराष्ट्र की पारी के 44वें ओवर में शतक पूरा करने के बाद उन्होंने इस अवसर पर ज्यादा जोशीले अंदाज़ को ना चुनकर एक शांत तरीके से जश्न मनाया। Read More...
Related Cricket News for Prithvi shaw news - Tesst
पृथ्वी शॉ ने आखिर छोड़ ही दिया मुंबई का साथ, अब इस टीम के लिए खेलेंगे घरेलू क्रिकेट
भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आखिरकार बड़ा फैसला लेते हुए मुंबई का साथ छोड़ दिया है। अब वो महाराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे।
By Shubham Sharma • 1 year ago
पृथ्वी शॉ छोड़ने वाले हैं मुंबई क्रिकेट का साथ, किसी और टीम से खेलने के लिए मांगी MCA से NOC
भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे ओपनर पृथ्वी शॉ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शॉ मुंबई क्रिकेट का साथ छोड़ने वाले हैं।
By Shubham Sharma • 1 year ago
'पृथ्वी शॉ खुद का ही दुश्मन है', MCA ने दिया शॉ के सवालों का जवाब
भारत के युवा क्रिकेटर पृथ्वी शॉ इस समय अपने करियर के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम में जगह तो दूर, उन्हें मुंबई की किसी टीम में भी जगह नहीं मिल रही है।
By Shubham Sharma • 1 year ago
पृथ्वी शॉ का बुरा वक्त नहीं हो रहा खत्म, ऑक्शन में अनसोल्ड और अब 0 पर हो गए आउट
पृथ्वी शॉ के लिए फिलहाल कुछ भी सही होता नहीं दिख रहा है। उन्हें ना तो आईपीएल मेगा ऑक्शन में किसी टीम ने खरीदा और ना ही उनका बल्ला चल रहा है।
By Shubham Sharma • 1 year ago
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement