R ashwin autograph kids
Advertisement
WATCH: 'सर प्लीज एक ऑटोग्राफ', बच्चों की आवाज़ सुनकर रुक गए अश्विन
By
Shubham Sharma
March 31, 2024 • 17:04 PM View: 842
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे रविचंद्रन अश्विन का एक वीडियो इस समय काफी लाइमलाइट में है। अश्विन के इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ छोटे फैन अश्विन का ऑटोग्राफ लेने के लिए एयरपोर्ट पर खड़े होते हैं और जब वो अश्विन का नाम लेकर जोर से चिल्लाते हुए ऑटोग्राफ की इच्छा जताते हैं तो अश्विन भी उनका दिल नहीं तोड़ते हैं।
अश्विन ने इन बच्चों को अपने पास आने दिया और समय निकालकर तस्वीरें भी खिंचवाई। 37 वर्षीय अश्विन के साथ फोटो खिंचवाकर और उनका ऑटोग्राफ पाकर ये बच्चे काफी खुश हो गए और अश्विन का ये रवैय्या सोशल मीडिया पर हर किसी का दिल ले गया। इस दिल जीत लेने वाले वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।
Advertisement
Related Cricket News on R ashwin autograph kids
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42
Advertisement