Ravindra jadeja hindi interview: Cricket News & Match Updates
जडेजा के हिंदी इंटरव्यू पर मचा बवाल, तो माइकल वॉन ने दिया ऑस्ट्रेलियन मीडिया को दिया सोल्यूशन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट से पहले ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा सुर्खियों में छाए हुए हैं। तीसरे टेस्ट के बाद उनसे जुड़ा प्रेस कॉन्फ्रेंस विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल, जडेजा ने पत्रकारों से हिंदी में बातचीत की थी जो ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को पसंद नहीं आई और उन्होंने आरोप लगाया कि जडेजा ने अंग्रेजी में सवालों के जवाब नहीं दिए, बल्कि हिंदी में जवाब देने का विकल्प चुना। अब इस मामले में पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन एक आसान सा सोल्यूशन लेकर आए हैं।
वॉन ने पूरे मामले को एक अनावश्यक विवाद बताया, उन्होंने कहा कि इंटरव्यू को लिखने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) उपकरणों का उपयोग करके पूरे प्रकरण को टाला जा सकता था। वॉन भारतीय क्रिकेट को काफी करीब से फॉलो करते हैं और वो अक्सर ऐसी घटनाओं पर रिएक्ट करते रहते हैं और पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर से उनकी बैंटर तो किसी से भी नहीं छिपी है। Read More...