Rizvi first ball six
WATCH: समीर रिज़वी ने निभाया मां से किया वादा, IPL की पहली बॉल पर जड़ दिया छक्का
आईपीएल में खेलना हर युवा खिलाड़ी का सपना बन गया है और कुछ खिलाड़ियों का सपना सच होता है जबकि कुछ का अधूरा रह जाता है लेकिन 26 मार्च, 2024 के दिन एक और युवा खिलाड़ी का आईपीएल में खेलने का सपना साकार हो गया। जी हां, हम बात कर रहे हैं चेन्नई सुपरकिंग्स के युवा खिलाड़ी समीर रिज़वी की, जिन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ धमाकेदार डेब्यू करके लाइमलाइट लूट ली।
रिज़वी सीएसके की पारी के 19वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए आए और उन्होंने अपने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर फैंस का मन मोह लिया। उन्होंने ये छ्क्का किसी नए नवेले गेंदबाज़ को नहीं बल्कि दुनिया के बेस्ट स्पिनर कह जाने वाले राशिद खान को लगाया। रिजवी यहीं नहीं रुके और राशिद खान के इसी ओवर में उन्होंने दूसरा छक्का भी जड़ दिया। इस होनहार खिलाड़ी की आतिशी बल्लेबाजी देखकर सीएसके का ड्रेसिंग रूम तो खुश था लेकिन राशिद खान की हवाईयां उड़ी हुई थीं।
Related Cricket News on Rizvi first ball six
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55