Rohit gambhir video: Cricket News & Match Updates
VIDEO: क्या रोहित-गंभीर के बीच चल रहा है मतभेद? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में धमाकेदार शुरुआत करते हुए पहला वनडे चार विकेट से जीत लिया। नागपुर में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम 248 रन पर ढेर हो गई और जवाब में भारतीय टीम ने शुभमन गिल, अक्षर पटेल और श्रेयस अय्यर के अर्धशतकों के चलते 38.4 ओवर में ही जीत हासिल कर ली।
इस शानदार जीत के बाद, भारतीय टीम स्टेडियम में खुशी से जश्न मनाती हुई नज़र आई लेकिन ब्रॉडकास्टर के कैमरे में एक ऐसा पल भी कैद हो गया जिसने सभी का ध्यान खींचा। कुछ सेकंड के लिए, कैमरा भारतीय डगआउट की ओर घूमा, जहां कप्तान रोहित शर्मा हेड कोच गौतम गंभीर के साथ लंबी बातचीत कर रहे थे। दोनों के हाव-भाव देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों किसी गंभीर मुद्दे पर बात कर रहे थे। इस वीडियो को देखने के बाद कुछ फैंस ये अटकलें लगा रहे हैं कि इन दोनों के बीच कुछ भी सही नहीं है। Read More...