Rohit sharma uncomfortable fan: Cricket News & Match Updates
VIDEO: सेल्फी मांगने वाले फैन ने रोहित को किया परेशान, वायरल हो रहा है हिटमैन का असहज होने वाला वीडियो
भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा को विजय हजारे ट्रॉफी से पहले जयपुर में अभ्यास के दौरान एक असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। अभ्यास सत्र के लिए शहर में मौजूद रोहित उस समय सुर्खियों में आ गए, जब एक फैन सेल्फी लेने के चक्कर में उनकी निजी सीमा को पार कर गया। इस घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद एक बार फिर खिलाड़ियों की निजता और फैंस के व्यवहार को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। जयपुर में अपने ट्रेनिंग शेड्यूल के दौरान रोहित आमतौर पर शांत और फोकस्ड नजर आ रहे थे। इसी दौरान एक फैन फोटो खिंचवाने के इरादे से उनके पास पहुंचा। क्रिकेट सितारों के आसपास फैंस का इकट्ठा होना आम बात है, लेकिन इस मामले में वो व्यक्ति जरूरत से ज्यादा करीब आ गया। Read More...