Rohit sharma vada pao: Cricket News & Match Updates
VIDEO: 'रोहित भाई वड़ा पाव खाओगे?' फैन के सवाल पर रोहित ने दिया मज़ेदार रिएक्शऩ
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और सुपरस्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा लगभग आठ वर्षों के लंबे अंतराल के बाद विजय हजारे ट्रॉफी में वापसी कर रहे थे और इस दौरान उन्होंने ये बता दिया कि बड़े मंच पर चमकना उन्हें आज भी बखूबी आता है। बुधवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सिक्किम के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रोहित ने न सिर्फ मुंबई को आसान जीत दिलाई, बल्कि मैदान पर मौजूद हज़ारों दर्शकों का भरपूर मनोरंजन भी किया।
मैच की शुरुआत में ही माहौल खास बन गया था। सिक्किम की पारी के दौरान जब रोहित बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे थे, तो करीब 20,000 दर्शकों की भीड़ “रोहित, रोहित” के नारों से स्टेडियम को गुंजायमान कर रही थी। 2016 के बाद ये पहला मौका था जब रोहित मुंबई की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी में खेल रहे थे और फैंस इस पल को पूरी तरह जीना चाहते थे। इसी दौरान एक दर्शक ने मज़ाकिया अंदाज़ में उनसे पूछा कि क्या वो वड़ा पाव खाएंगे। Read More...