Russell falls six
Advertisement
VIDEO: 'वाइड बॉल पर छक्का लगाकर गिर पड़े रसेल', ताकत किसे कहते हैं यहां देखिए
By
Shubham Yadav
December 15, 2023 • 12:55 PM View: 1506
वेस्टइंडीज की टी-20 टीम में वापसी करने वाले आंद्रे रसेल बेशक गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में गेंद से बुरी तरह पिट गए लेकिन बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने अपने दो छक्कों से फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। रसेल ने टाइमल मिल्स की वाइड गेंद पर ऐसा छक्का लगाया कि कमेंटेटर्स भी दंग रह गए और मज़े की बात ये रही कि वो ये छक्का लगाते वक्त गिर भी पड़े।
पहली पारी के आखिरी ओवर में बल्लेबाजी करते हुए रसेल ने चौथी गेंद पर ये छक्का लगाया। मिल्स ने ऑफ स्टंप के काफी बाहर एक धीमी यॉर्कर फेंककर रसेल को गच्चा देने की कोशिश की मगर रसेल ने इस गेंद से दूर रहते हुए भी गेंद की ओर अपने हाथ बढ़ाए और एक पैर लेग स्टंप के बाहर होने के बावजूद इस गेंद को कवर्स के ऊपर से छक्के के लिए भेज दिया।
Advertisement
Related Cricket News on Russell falls six
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 24 Dec 2025 08:35
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 5 days ago