Advertisement
S vice captain: Cricket News & Match Updates
Advertisement
मेहदी हसन मिराज बने बांग्लादेश टीम के उपकप्तान, भारत के खिलाफ पहला मुकाबला
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने गुरुवार को मेहदी हसन मिराज को कप्तान नजमुल हसन शांतो का डिप्टी (उपकप्तान) घोषित कर दिया है। पूरी बांग्लादेशी टीम आज रात दुबई रवाना होगी, जहां वो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपने पहले मैच की तैयारी करेगी। उनका पहला मुकाबला पिछली बार की उपविजेता भारत से होगा।
मेहदी अब तक बांग्लादेश के लिए 103 वनडे खेल चुके हैं। हाल ही में उन्होंने वेस्टइंडीज दौरे पर टीम की कप्तानी भी की थी, जब नियमित कप्तान ग्रोइन इंजरी के चलते बाहर थे। टी20 सीरीज में लिटन दास कप्तान थे, जबकि वनडे और टेस्ट में मेहदी ने लीड किया था। टेस्ट सीरीज ड्रॉ रही, जबकि वनडे में बांग्लादेश का सूपड़ा साफ हो गया। हालांकि, उन्होंने टी20 सीरीज में शानदार वापसी करते हुए 3-0 से जीत दर्ज की। Read More...
Related Cricket News for S vice captain - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement