Sawai mansingh
IPL 2024: विराट कोहली ने जड़ा इस सीजन का पहला शतक, बेंगलुरु ने राजस्थान को दिया 184 रन का लक्ष्य
आईपीएल 2024 के 19वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विराट कोहली (Virat Kohli) के की मदद से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 183 रन का स्कोर खड़ा किया। ये इस आईपीएल का पहला शतक है। सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेले जा रहे इस मैच में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान ने इस मैच में इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में युजवेंद्र चहल की जगह शुभम दुबे को खिलाया।
आरसीबी की तरफ से सबसे ज्यादा रन विराट कोहली के बल्ले से निकले। उन्होंने 72 गेंद में 12 चौको और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 113 रन की शतकीय पारी खेली। ये आईपीएल में उनका 8वां शतक है। ये शतक उन्होंने 67 गेंदों में जड़ा। कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 33 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से 44 रन की पारी खेली। कोहली और प्लेसिस ने पहले विकेट के लिए 125 (84) रन की साझेदारी करते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। ये इस सीजन में अभी तक किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। राजस्थान की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट युजवेंद्र चहल ने हासिल किये। एक विकेट नांद्रे बर्गर लेने में सफल रहे।
Related Cricket News on Sawai mansingh
-
विराट कोहली ने रचा इतिहास, आईपीएल में ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले बल्लेबाज
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल में 7,500 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है। ...
-
चोटिल कुलदीप यादव को मिली आराम की सलाह
Indian Premier League: नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस) कुलदीप यादव इस समय ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे हैं, जिसके चलते वह पिछले दो मैच दिल्ली कैपिटल्स के लिए नहीं खेल पाए। ईएसपीएन क्रिकइंफो को पता ...
-
'रियान पराग भारतीय क्रिकेट को कुछ खास दे सकते हैं', संजू सैमसन
Indian Premier League: जयपुर, 29 मार्च (आईएएनएस) आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) पर 12 रन की जीत के बाद, कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि ऑलराउंडर रियान पराग, जिन्होंने 45 ...
-
दिल्ली के गेंदबाजी कोच होप्स ने कहा, 'नॉर्टजे बेहतर होते जाएंगे '
Indian Premier League: जयपुर, 29 मार्च (आईएएनएस) दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को आईपीएल 2024 में गुरुवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) से 12 रन से मिली लगातार दूसरी हार के बाद ...
-
'गेंद पर ध्यान केंद्रित किया, अपने अभ्यास पर विश्वास किया': रियान पराग
Indian Premier League: जयपुर, 29 मार्च (आईएएनएस) यह रियान पराग शो था जिसने जयपुर में सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, क्योंकि ऑलराउंडर ने अपना हालिया अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए सिर्फ 45 गेंदों में नाबाद ...
-
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया, चहल व बर्गर ने लिए…
Indian Premier League: यहां के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए ईपीएल 2024 के मैच में युजवेंद्र चहल और नंद्रे बर्गर ने दो-दो विकेट लिए, जबकि संदीप शर्मा और अवेश खान ने बेहतरीन ...
-
IPL से एक महीने पहले सवाई मान सिंह स्टेडियम और RCA का ऑफिस हुआ सील, ये है इसके…
सवाई मानसिंह स्टेडियम और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के ऑफिस को राजस्थान स्पोर्ट्स काउंसिल ने सील कर दिया है। ...
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago