Sikandar raza hattrick
Advertisement
WATCH: सिकंदर रज़ा ने रचा इतिहास, जिम्बाब्वे के लिए टी-20 हैट्रिक लेने वाले पहले खिलाड़ी बने
By
Shubham Sharma
November 28, 2023 • 11:05 AM View: 1434
जिम्बाब्वे के स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रजा ने अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवा लिया है। वो टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले जिम्बाब्वे के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप अफ्रीका क्षेत्र क्वालीफायर 2023 में रवांडा के खिलाफ, हैट्रिक लेकर इस ऑलराउंडर ने इस कारनामे को अंज़ाम दिया।
अपनी हैट्रिक पूरी करने के लिए रज़ा ने रवांडा के बल्लेबाज मुहम्मद नादिर, ज़ैपी बिमेनीमाना और एमिल रुकिरिजा के विकेट लिए। बल्ले और गेंद दोनों से उनके अविश्वसनीय प्रदर्शन के कारण, जिम्बाब्वे 144 रनों से मैच जीतने में सफल रहा और इस बड़ी जीत के साथ, जिम्बाब्वे की टीम अभी भी टी-20 विश्व कप 2024 के लिए क्वालीफाई करने के लिए जीवित है।
Advertisement
Related Cricket News on Sikandar raza hattrick
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 25 May 2026 06:36
-
- 21 May 2026 01:42
Advertisement