Smith do commentary
Advertisement
स्टीव स्मिथ की हुई आईपीएल में एंट्री, आरोन फिंच के साथ आएंगे इस भूमिका में नजर
By
Shubham Sharma
March 16, 2024 • 12:10 PM View: 870
Steve Smith to Join IPL 2024: स्टार ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ को आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में किसी टीम ने नहीं खरीदा था लेकिन इसके बावजूद स्मिथ आईपीएल में एक नई भूमिका के जरिए जुड़ने के लिए तैयार हैं। स्मिथ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के लिए कमेंट्री टीम का हिस्सा हैं और वो अंग्रेज़ी में अपनी कमेंट्री के जरिए फैंस का मनोरंजन करते नजर आएंगे।
स्मिथ आईपीएल के लिए व्यक्तिगत रूप से कमेंट्री करते हुए पहली बार नजर आएंगे, इससे पहले उन्होंने होलोग्राम के माध्यम से उन्होंने स्टूडियो में वस्तुतः भाग लिया था। स्मिथ के अलावा इंग्लिश कमेंटेटर्स की लिस्ट में एबी डिविलियर्स, मैथ्यू हेडन, इयान बिशप और निक नाइट जैसे कई दिग्गज शामिल हैं। इस लिस्ट में स्मिथ के साथी और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच भी शामिल हैं।
Advertisement
Related Cricket News on Smith do commentary
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42
Advertisement