Srk virat dance: Cricket News & Match Updates
WATCH: स्टेज पर भिड़े बॉलीवुड और क्रिकेट के किंग, शाहरुख ने विराट से करवाया खास डांस
IPL 2025 की ओपनिंग सेरेमनी में इस बार कुछ ऐसा हुआ, जिसने फैंस के दिल जीत लिए। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में जब बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और क्रिकेट के किंग विराट कोहली एक साथ स्टेज पर आए, तो माहौल ही बदल गया। शाहरुख ने शानदार अंदाज में सेरेमनी को होस्ट किया और अपनी जबरदस्त एनर्जी और दिल छू लेने वाली बातें कहकर समां बांध दिया। लेकिन असली धमाका तब हुआ जब उन्होंने विराट को स्टेज पर बुलाया और उन्हें 22 गज का किंग’ कहकर इंट्रोड्यूस किया।
स्टेज पर दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक थी। हल्की-फुल्की मजाकिया बातें करते हुए, शाहरुख और विराट ने माहौल को और भी मजेदार बना दिया। तभी शाहरुख ने विराट से एक खास रिक्वेस्ट कर डाली—अपनी सुपरहिट फिल्म पठान के गाने 'झूमे जो पठान' पर डांस करने की, विराट कहां मना करने वाले थे। उन्होंने भी शाहरुख के साथ कदम से कदम मिलाए और दोनों का यह डांस मूव सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो गया। Read More...