Steve smith one hand catch: Cricket News & Match Updates
VIDEO: केएल राहुल का सेंचुरी लगाने का सपना टूटा, स्टीव स्मिथ ने एक हाथ से पकड़ा चमत्कारिक कैच
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम बैकफुट पर नजर आ रही है लेकिन केएल राहुल की जुझारू पारी के चलते भारतीय टीम ने मैच में कुछ हद तक वापसी कर ली। मैच के चौथे दिन केएल राहुल शतक बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार थे लेकिन स्टीव स्मिथ के एक करिश्माई कैच ने उनके शतक लगाने के सपने को तोड़ दिया।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अब तक भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे हैं और इस मैच की पहली पारी में भी उन्होंने 84 रनों की शानदार पारी खेलकर अपनी टीम के लिए पूरी कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्य से भारत के लिए स्टीव स्मिथ के शानदार कैच ने एक बार फिर से भारतीय फैंस के दिल तोड़ दिए। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने चौथे दिन की पहली गेंद पर स्लिप में केएल राहुल का आसान सा कैच छोड़ दिया था, लेकिन अपनी गलती को सुधारते हुए स्मिथ ने एक हाथ से गज़ब का कैच पकड़कर उनकी पारी का अंत किया। Read More...