Stump bowled
VIDEO: पहली ही गेंद पर चौका खाया… दूसरी पर बिखेर दिए स्टंप्स, ट्रेंट बोल्ट ने फिर दिखाया जलवा!
धांसू शुरुआत करने वाले ट्रेंट बोल्ट ने एक बार फिर अपने पहले ओवर वाले रिकॉर्ड को मजबूत कर दिया। पहले ही ओवर में पहले चौका खाया, लेकिन अगली ही गेंद पर फिल सॉल्ट के स्टंप्स उड़ा दिए। बोल्ट ने आईपीएल में अपने पहले ओवर में 31वां विकेट झटका और इस मामले में बाकी सभी गेंदबाज़ों से काफी आगे निकल गए हैं। उनके बाद भुवनेश्वर कुमार 27 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
मुंबई इंडियंस और आरसीबी के इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में जब हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी चुनी, तो सबकी नज़र बोल्ट पर ही थी। पहली गेंद पर ही फिल सॉल्ट ने जोरदार चौका जड़कर जैसे चेतावनी दे दी थी। लेकिन बोल्ट कहां पीछे हटने वालों में से हैं! अगली ही गेंद पर उन्होंने वो किया जो वो सालों से करते आ रहे हैं—गेंद को अंदर की ओर स्विंग कराया और सॉल्ट के स्टंप्स उड़ा दिए।
Related Cricket News on Stump bowled
-
जोफ्रा को समझ ही नहीं आया, स्पेंसर जॉनसन ने स्टंप्स को नचा दिया; देखिए VIDEO
राजस्थान रॉयल्स की पारी के आखिरी ओवर में जोफ्रा आर्चर तेज बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। ...
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08