Suryakumar yadav six: Cricket News & Match Updates
ये है Surya स्पेशल सुपला शॉट, छक्का जड़ा ऐसा आंद्रे रसेल के भी उड़ गए तोते; देखें VIDEO
आईपीएल 2025 (IPL 2025) के 12वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ सिर्फ 9 बॉल पर 3 चौके और 2 छक्के जड़ते हुए तूफानी अंदाज़ में नाबाद 27 रनों की पारी खेली। इस इनिंग में SKY ने 300 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए और इसी बीच KKR के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल (Andre Russell) को सूर्या स्पेशल सुपला शॉट जड़ा। ये एक गज़ब का छक्का था जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
सूर्यकुमार यादव के इस स्पेशल शॉट का वीडियो खुद IPL के आधिकारिक एक्स अकाउंट से साझा किया गया है जिसमें देखा जा सकता है कि आंद्र रसेल SKY को ऑफ साइड में काफी बाहर गेंद डिलीवर करते हैं। ये सूर्यकुमार यादव की इनिंग की दूसरी ही गेंद होती है जिस पर वो थोड़ा ऑफ साइड में चलकर जाते हैं और फिर सुपला शॉट खेलते हुए डीप फाइन लेग की तरफ कमाल का छक्का जड़ देते हैं। आप नीचे ये वीडियो देख सकते हो। Read More...