T20 world cup schedule: Cricket News & Match Updates
T20 World Cup 2026: इंडिया-पाकिस्तान एक ग्रुप में, यूएसए के खिलाफ शुरुआत करेगी टीम इंडिया
भारत और पाकिस्तान एक बार फिर टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में रोमांचक भिड़ंत के लिए तैयार हैं। टी-20 वर्ल्ड कप का अगला एडिशन 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक भारत और श्रीलंका में आयोजित होगा और इस बार भी भाग्य ने दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वियों को एक ही ग्रुप में ला खड़ा किया है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फैंस को शुरुआती चरण में ही दोनों टीमों के बीच ये हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा।
क्रिकबज़ की रिपोर्ट के अनुसार, आईसीसी ने टूर्नामेंट के लिए चार ग्रुप बनाए हैं, जिनमें प्रत्येक में पांच-पांच टीमें होंगी। हर ग्रुप से केवल शीर्ष दो टीमें सुपर आठ में प्रवेश करेंगी, जहां से फिर नॉकआउट दौर सेमीफाइनल और फाइनल शुरू होगा। ग्रुप A में दुनिया की नंबर-1 टी-20 टीम भारत का सामना पाकिस्तान, नीदरलैंड्स, नामीबिया और यूएसए से होगा। इस पूल में सिर्फ भारत और पाकिस्तान ही टेस्ट खेलने वाले देश हैं, इसलिए दोनों के अगले दौर में जाने की उम्मीद काफी मजबूत मानी जा रही है। Read More...