Team india naughty cricketer
Advertisement
WATCH: कौन है टीम इंडिया में सबसे शरारती खिलाड़ी ? राहुल द्रविड़ ने ले लिया रोहित शर्मा का नाम
By
Shubham Sharma
March 07, 2024 • 11:05 AM View: 712
इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में होने वाले पांचवें टेस्ट मैच से पहले भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा बिलासपुर में एक इवेंट में पहुंचे जहां इन दोनों ने कई मस्ती भरे सवालों के जवाब दिए। इस दौरान राहुल द्रविड़ से टीम इंडिया के सबसे शरारती खिलाड़ी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बिना समय लिए रोहित शर्मा का नाम ले दिया। उन्होंने खुलासा किया कि कप्तान रोहित शर्मा सबसे शरारती खिलाड़ी के खिताब के हकदार हैं।
रोहित शर्मा ने जब से टीम की कमान संभाली है तब से उन्होंने भारतीय टीम में शानदार माहौल बनाया है। रोहित को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के साथ और मैदान में अपने खिलाड़ियों के साथ मस्ती-मज़ाक करते तो देखा ही है लेकिन ड्रेसिंग रूम में भी रोहित से ज्यादा मस्तीखोर कोई नहीं है और राहुल द्रविड़ के जवाब ने ये बता दिया।
Advertisement
Related Cricket News on Team india naughty cricketer
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
Advertisement