The gujarat titans
IPL Auction : 6 फीट 2 इंच लंबा वेस्टइंडियन बॉलर बना करोड़पति, गुजरात टाइटंस ने 1.10 करोड़ में सील की डील
आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश जारी रही। इसी कड़ी में गुजरात टाइटंस ने एक ऐसे बॉलर को अपनी टीम में शामिल किया जिसने कैरेबियन प्रीमियर लीग में अपने प्रदर्शन से सनसनी मचा दी थी।
जी हां, हम बात कर रहे हैं वेस्टइंडीज़ के बॉलिंग ऑलराउंडर डोमिनिक ड्रेक्स की जिन्हें रविवार को गुजरात टाइटंस ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा। ड्रेक्स 6 फीट 2 इंच लंबे तेज़ गेंदबाज़ हैं जो ना सिर्फ अपनी बॉलिंग से मैच जितवा सकते हैं बल्कि आखिरी ओवर्स में बल्ले से भी लंबे-लंबे छक्के लगाकर मैच जितवाने की काबिलियत रखते हैं।
Related Cricket News on The gujarat titans
-
IPL 2022 Auction: पिता चलाते थे फुटवियर की दुकान, बेटे को गुजरात टाइटंस ने 13 गुना कीमत में…
आईपीएल 2022 के ऑक्शन के पहले दिन गुजरात टाइटंस की टीम ने सात खिलाड़ियों को खरीदा, जिसमें मोहम्मद शमी, लॉकी फर्ग्यूसन और जेसन रॉय जैसे स्टार खिलाड़ी हैं। लेकिन एक खिलाड़ी को इस नई फ्रेंचाइजी ...
-
IPL 2022 Auction : 3 खिलाड़ी जिन पर गुजरात टाइटंस की टीम बोली लगा सकती है
IPL 2022 : मेगा ऑक्शन (Mega Auction) काफी करीब है, जो कि 12 और 13 फरवरी को बैंगलोर में होगा। इस साल आईपीएल ऑक्शन पर दो टेबल और सजेंगी, जिसमें से एक गुजरात टाइटंस (Gujarat ...
-
IPL 2022: इंजतार हुआ खत्म, ये है हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली अहमदाबाद फ्रेंचाइजी का नाम
अहमदाबाद की नई आईपीएल टीम गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) के नाम से जानी जाएगी। इसका नामकरण मेगा नीलामी से कुछ दिन पहले बुधवार को किया गया। अहमदाबाद फ्रेंचाइजी का नामकरण लखनऊ की टीम द्वारा लखनऊ ...