The india
ऐतिहासिक डे नाइट टेस्ट मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI, जानिए क्या हो सकती है !
कोलकाता, 22 नवंबर | भारतीय क्रिकेट टीम बांग्लादेश के साथ शुक्रवार से यहां ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले ऐतिहासिक दिन-रात टेस्ट मैच को जीतकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
भारत ने इंदौर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को पारी और 130 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है और साथ ही उसने आईसीसी विश्च चैंपियनशिप की अंकतालिका में अपनी बढ़त को भी मजबूत कर लिया है।
पहला टेस्ट मैच मात्र तीन दिन में ही समाप्त हो गया था। उस मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने 243 रनों की शानदार पारी खेली थी, जबकि बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 150 और दूसरी पारी में 213 रन पर ऑल आउट हो गई थी।
दुनिया की नंबर वन टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली की टीम टेस्ट चैंपियनशिप के शुरू होने के बाद से अब तक सभी छह मैच जीत चुकी है। इसमें से वह वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ के खिलाफ हुई सीरीज में क्लीन स्वीप का चुकी है।
भारतीय टीम की नजरें अब इस सीरीज में भी क्लीन स्वीप करने पर लगी हुई है और वह उस टीम के खिलाफ जो अफगानिस्तान से अपना पिछला सीरीज हार चुकी है।
दोनों टीमों के लिए यह मैच ऐतिहासिक होने वाला है, क्योंकि दोनों टीमें पहली बार अपना दिन-रात टेस्ट मैच खेलने के लिए उतर रही हैं।
बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद से सौरभ गांगुली के इस काम को उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि के रूप में देख जा रहा है। गांगुली ने ही बांग्लादेश को दिन-रात टेस्ट मैच खेलने के लिए राजी करवाया है।
मैच की शुरुआत से पहले आर्मी पैराट्रपर्स के जवान उड़कर ईडन गार्डन्स आएंगे और चे दोनों कप्तानों को पिंक बॉल सौपेंगे। इसके बाद टॉस की जाएगी और फिर राजनीतिज्ञों, खेल दिग्गजों और खचाखच भरे दर्शकों की मौजूदगी में मैच की शुरूआत की जाएगी।
दिन-रात टेस्ट में ढलती शाम के समय जब फ्लट लाइट चालू हो जाती हैं, उस समय बल्लेबाजों को आने वाली परेशानी को लेकर काफी चर्चा हुई थी। इस 'ट्विलाइट जोन' से सामंजस्य बैठाने को लेकर काफी चर्चा हुई है।
भारत के कुछ खिलाड़ियों ने इस ट्विलाइट में गुलाबी गेंद को देखने में आने वाली समस्या के बारे में बातें कहीं थीं। ये खिलाड़ी दिन-रात प्रारूप में दलीप ट्रॉफी खेल चुके हैं।
ईडन गार्डन्स में खेले जाने वाला यह मैच एसजी गेंद से खेला जाएगा और यह देखना दिलचस्प होगा कि यह किस तरह से बर्ताव करती है।
इस 'ट्विलाइट जोन' भारतीय बल्लेबाजों, खासकर कोहली के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होने वाली है, क्योंकि उन्हें अभी तक गुलाबी गेंद से खेलने का अनुभव नहीं है।
इसके अलावा बांग्लादेश के भी किसी खिलाड़ी को गुलाबी गेंद से खेलने का अनुभव नहीं है। ऐसे में उनके लिए भी यह मैच काफी चुनौतीपूर्ण होने वाली है।
टीमें :- (संभावित)
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, ईशांत शर्मा, शुभमन गिल, ऋषभ पंत
बांग्लादेश : मोमीनुल हक (कप्तान), अल-अमीन हुसैन, इमरुल कायेस, शदमान इस्लाम, सैफ हसन, महामुदुल्लाह, मोसाद्देक हुसैन, मेहेदी हसन मिराज, लिटन दास, मुश्फीकुर रहीम, मोहम्मद मिथुन, तइजुल इस्लाम, नईम हसन, मुस्ताफिजुर रहमान, इबादत हुसैन।
Related Cricket News on The india
-
डे- नाइट टेस्ट मैच: टिकट ब्लैक में बेचने के आरोप में 6 और गिरफ्तार
कोलकाता, 22 नवंबर | कोलकाता पुलिस ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जाने वाले दिन-रात टेस्ट मैच के टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग के आरोप में गुरुवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया है। भारत और ...
-
Shine less on SG pink ball than Kookaburra,Says Eden curator Sujan Mukherjee
Kolkata, Nov 22: There has been more talks about the way the SG pink ball will behave in Indias maiden Day-Night Test against Bangladesh than the very outcome of the game which starts at the Eden ...
-
Rohit Sharma to play ODIs and T20Is against Windies
Kolkata, Nov 21: Contrary to all the talks, India vice-captain Rohit Sharma was not rested for the West Indies ODIs and T20I squads as Mohammed Shami made a comeback to the shortest format while Krun ...
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे - टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में कई बदलाव, जानिए खिलाड़ियों की पूरी…
21 नवंबर। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर 3 वनडे और 3 टी-20 खेलेगी। पहले टी-20 सीरीज खेली जाएगी इसके ...
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, संजू सैमसन को किया गया बाहर…
21 नवंबर। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर 3 वनडे और 3 टी-20 खेलेगी। पहले टी-20 सीरीज खेली जाएगी इसके ...
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, 2 दिग्गजों की आखिरकार वापसी !
21 नवंबर। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर 3 वनडे और 3 टी-20 खेलेगी। पहले टी-20 सीरीज खेली जाएगी इसके ...
-
VIDEO पिंक बॉल / डे- नाइट टेस्ट मैच के लिए कितने उत्साहित हैं भारतीय खिलाड़ी, जानिए !
कोलकाता, 21 नवंबर | भारतीय क्रिकेट टीम बांग्लादेश के साथ शुक्रवार से यहां ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले ऐतिहासिक दिन-रात टेस्ट मैच को जीतकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप ...
-
Team India ready for historic Pink Ball Test
Kolkata, Nov 21: The Indian cricketers are all set to feature in the historic Pink Ball Test at the iconic Eden Gardens when they will take on Bangladesh here from Friday. Ahead of the most awaited ...
-
Would like to have practice match before Pink Ball Test: Mominul Haque
Kolkata, Nov 21: Bangladesh skipper Mominul Haque on Thursday echoed his Indian counterpart Virat Kohli's sentiments, saying practice matches before playing a Day-Night Test would be better, ahea ...
-
कोलकाता टेस्ट : ऐतिहासिक दिन-रात टेस्ट में भारत की नजर क्लीन स्वीप पर (प्रीव्यू)
कोलकाता, 21 नवंबर | भारतीय क्रिकेट टीम बांग्लादेश के साथ शुक्रवार से यहां ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले ऐतिहासिक दिन-रात टेस्ट मैच को जीतकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप ...
-
भारत ने वेस्टइंडीज का किया सफाया, 5-0 से क्लीन स्वीप, इन महिला खिलाड़ियों का दिखा कमाल
महिला टी-20 : भारत का वेस्टइंडीज पर 5-0 से क्लीन स्वीप गुयाना, 21 नवंबर (आईएएनएस)| भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए यहां प्रोविंस स्टेडियम में खेले गए पांचवें और अंतिम ...
-
D/N shouldn't be the only way Tests are played: Virat Kohli
Kolkata, Nov 21: Pink ball Tests should not be the only way five-day cricket is played, feels India captain Virat Kohli. "This should not become the only way Test cricket is played. Then, you are los ...
-
Rani Mukerji to be at Eden on Day 1 of Day-Night Test
Kolkata, Nov 21: Bollywood actress Rani Mukerji will be in attendance at the iconic Eden Gardens on the first day of the historic pink ball Test match between India and Bangladesh beginning Friday. ...
-
Day-Night Test: Bangladesh's maiden Test centurion Aminul Islam to miss felicitation
Kolkata, Nov 21: Former Bangladesh skipper Aminul Islam, who scored his countrys maiden century in Test cricket when they played India in Dhaka in 2000, will not be present at the Eden Gardens on Fri ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51