लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में एक बड़ा विवाद देखने को मिला जब KKR के युवा बल्लेबाज़ अंगकृष रघुवंशी को ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड के तहत आउट दे दिया गया। इस फैसले के बाद मैदान पर जबरदस्त ड्रामा हुआ। रघुवंशी ने नाराजगी जताई, वहीं टीम मैनेजमेंट भी अंपायर से बहस करता नजर आया। यह घटना अब सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गई है।
इकाना स्टेडियम, लखनऊ में रविवार (26 अप्रैल) को खेले जा रेह आईपीएल 2026 के 38वें मुकाबले में यह घटना KKR की पारी के पांचवें ओवर में हुई, जब प्रिंस यादव की गेंद को रघुवंशी ने मिड-ऑन की ओर खेला और रन के लिए दौड़ पड़े। हालांकि, उनके साथी कैमरून ग्रीन ने उन्हें वापस भेज दिया।
रघुवंशी जब क्रीज की ओर लौट रहे थे, उसी दौरान फील्डर ने गेंद पकड़कर स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया। लेकिन इसी बीच रघुवंशी ने सीधी लाइन में भागने के बजाय थोड़ा घूमकर (U-turn) क्रीज की ओर जाने की कोशिश की, जिससे उनका शरीर गेंद और स्टंप्स के बीच आ गया।