पंजाब सरकार ने हरभजन सिंह से सुरक्षा वापस ली, घर के बाहर से हटे सुरक्षाकर्मी (Image Source: IANS)
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह से पंजाब सरकार ने सुरक्षा वापस ले ली है। हरभजन सिंह के पीए ने उनकी सुरक्षा वापस लिए जाने की जानकारी दी है।
हरभजन सिंह के पीए मनदीप सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार ने पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद की सुरक्षा वापस ले ली है। राज्य सरकार के इस फैसले के बाद हरभजन सिंह के जालंधर स्थित घर के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी हटा लिए गए हैं।
हरभजन सिंह को आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब से राज्यसभा में भेजा था। हाल ही में राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने आम आदमी पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थामा है। चड्डा ने कहा था कि उनके साथ भाजपा में शामिल होने वाले उनके सहित 7 राज्यसभा सांसद हैं। ये सभी सांसद आप के हैं। इन 7 सांसदों में उन्होंने हरभजन सिंह का नाम भी लिया था।