BCCI ने भारत के नए सीफ सेलेक्टर के नाम की घोषणा कर दी है। अब ये पद भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा (Pragyan Ojha) संभालेंगे। वो कुछ नए और कुछ पुराने खिलाड़ियों को दोबारा से मौका दे सकते हैं। इन्हीं में से एक नाम है ऋषभ पंत (Rishabh Pant)।
पंत के लिए खुल सकते हैं T20 टीम के दरवाजे: ऋषभ पंत एक अटैकिंग विकेटकीपर बैटर हैं, जो कि लंबे समय से भारतीय टी20 में वापसी की कोशिश कर रहे हैं। वो 2024 में T20I वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। प्रज्ञान ओझा, उनकी काबिलियत से परिचित हैं और उन्हें टी20 इंटरनेशनल में संजू सैमसन से भी ज्यादा बेहत विकेटकीपर मानते हैं।
उन्होंने अपने एक पुराने इंटरव्यू में ऋषभ पंत और संजू सैमसन की तुलान की। वो बोले, 'मैं टी20 में विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत को बेहतर मानता हूं। मैं बल्लेबाज़ी की बात नहीं कर रहा। संजू सैमसन, ऋषभ पंत के रहते हुए बैटिंग कर सकते हैं। लेकिन एक विकेटकीपर चुनना है, तो वो ऋषभ पंत को चुनूंगा। उनमें एक फ्लेयर है। मुझे लगता है ऋषभ में एक एक्स फैक्टर है।'