Cheteshwar Pujara's Current World ODI XI: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने मौजूदा समय की World ODI XI चुनी है। इस टीम में चेतेश्वर ने 6 भारतीयों को जगह दी, लेकिन किसी भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को नहीं चुना।
चेतेश्वर पुजारा ने सबसे पहले शुभमन गिल और रोहित शर्मा को अपने ओपनर के तौर पर चुना है। शुभमन गिल ICC Rankings के अनुसार मौजूदा समय के नंबर-1 ODI बैटर हैं। वो वनडे और टेस्ट में भारत की कैप्टेंसी भी कर रहे हैं। उन्होंने 70 ODI में 64 की शानदार औसत से 3713 रन बनाए हैं। बात करें रोहित की तो वो India के लिए वनडे में तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने अब तक 291 मैचों में लगभग 50 की औसत से 12,120 रन ठोके हैं।
इनके बाद नंबर-3 की पॉजिशन के लिए चेतेश्वर की पसंद विराट कोहली हैं। विराट वनडे फॉर्मेट के बादशाह बैटर हैं। उन्होंने 317 मैचों में 58.78 की औसत से 15,109 रन बनाए हैं। वो World Cricket में सचिन तेंदुलकर के बाद ODI के दूसरे सबसे महान बल्लेबाज़ हैं। बात करें नंबर-4 की तो ये पॉजिशन पुजारा ने जो रूट को दी है। ये लीज़ेड क्रिकेटर इंग्लैंड के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी है। उन्होंने 198 मैचों में लगभग 50 की औसत से 8010 रन ठोके हैं।