Preity Zinta Playfully Punch Prayansh Arya Video: श्रेयर अय्यर (Shreyas Iyeer) की कैप्टेंसी वाली पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम ने बीते शनिवार, 25 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के 35वें मुकाबले में 18.5 ओवर में 265 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल करके दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को 6 विकेट से धूल चटाई। गौरतलब है कि PBKS की इस धमाकेदार जीत के बाद टीम की सह-मालकिन प्रीति जिंटा (Preity Zinta) बेहद खुश हुई और उन्होंने मस्ती में टीम के युवा बल्लेबाज़ प्रियांश आर्य (Prayansh Arya) को पेट पर पंच कर दिया।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, IPL ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसमें देखा जा सकता है कि दिल्ली में PBKS की जीत के बाद टीम की सह-मालकिन अपनी टीम के खिलाड़ियों से मिलने मैदान पर जाती है और इसी बीच प्रियांश आर्य को गले से लगा लेती है। यहां वो प्रियांश के साथ मस्ती भी करती है और उन्हें धीमे से पेट पर मुक्का मार देती है। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।
बताते चलें कि प्रिती जिंटा अक्सर ही अपनी टीम को सपोर्ट करने मैदान पर आती है और टीम के हर एक खिलाड़ी से मुकाबला खत्म होने के बाद मुलाकात करती हैं। वो 24 साल के प्रियांश को भी बेहद पसंद करती हैं, क्योंकि ये छोटी उम्र का खिलाड़ी पंजाब किंग्स टीम के लिए मौजूदा समय में बड़ी ताकत बन चुका है। प्रियांश ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने भी खुद को साबित किया और PBKS के लिए ओपनिंग करके महज़ 17 गेंदों पर 43 रन ठोके।