The lsg
रहाणे हैं तो मुमकिन है... धोनी के धुरंधर ने स्लिप पर दिखाया दम; पकड़ा करिश्माई कैच
Ajinkya Rahane Catch: 34 वर्षीय अजिंक्य रहाणे इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अपनी बल्लेबाज़ी से सभी को प्रभावित कर चुके हैं। इस सीजन क्रिकेट फैंस को अजिंक्य का अलग ही रूप देखने को मिला है। सीएसके का यह अनुभवी सितारा सिर्फ अपनी बल्लेबाज़ी से नहीं बल्कि अपनी फील्डिंग से भी दिल जीत रहा है। एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल के 45वें मुकाबले में रहाणे ने स्लिप पर एक करिश्माई कैच पकड़ा जिसके लिए सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है।
रहाणे का यह कैच LSG की इनिंग के छठे ओवर में देखने को मिला। मैदान पर सुपर जायंट्स के कप्तान क्रुणाल पांड्या बल्लेबाज़ी करने आए थे। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए महेश थीक्षाना गेंदबाज़ी कर रहे थे। यहां नए बल्लेबाज़ को देखकर थीक्षाना ने 96 kph की रफ्तार से एंगल के साथ गेंद को ऑफ स्टंप से बाहर फेंका। क्रुणाल अपनी इनिंग की पहली गेंद खेल रहे थे ऐसे में उन्होंने गेंद को डिफेंड करना चाहा, लेकिन वह इस कोशिश में अपने बल्ले का बाहरी किनारा लगा बैठे।
Related Cricket News on The lsg
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42