Ajinkya Rahane Catch: 34 वर्षीय अजिंक्य रहाणे इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अपनी बल्लेबाज़ी से सभी को प्रभावित कर चुके हैं। इस सीजन क्रिकेट फैंस को अजिंक्य का अलग ही रूप देखने को मिला है। सीएसके का यह अनुभवी सितारा सिर्फ अपनी बल्लेबाज़ी से नहीं बल्कि अपनी फील्डिंग से भी दिल जीत रहा है। एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल के 45वें मुकाबले में रहाणे ने स्लिप पर एक करिश्माई कैच पकड़ा जिसके लिए सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है।
रहाणे का यह कैच LSG की इनिंग के छठे ओवर में देखने को मिला। मैदान पर सुपर जायंट्स के कप्तान क्रुणाल पांड्या बल्लेबाज़ी करने आए थे। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए महेश थीक्षाना गेंदबाज़ी कर रहे थे। यहां नए बल्लेबाज़ को देखकर थीक्षाना ने 96 kph की रफ्तार से एंगल के साथ गेंद को ऑफ स्टंप से बाहर फेंका। क्रुणाल अपनी इनिंग की पहली गेंद खेल रहे थे ऐसे में उन्होंने गेंद को डिफेंड करना चाहा, लेकिन वह इस कोशिश में अपने बल्ले का बाहरी किनारा लगा बैठे।
क्रुणाल गलती कर चुके थे जिसके बाद यह गेंद सीथा स्लिप की तरफ गई। सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने स्लिप पर अपने अनुभवी खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे को तैनात किया था और उन्होंने कप्तान को बिल्कुल निराश नहीं किया। रहाणे ने गेंद को अपनी तरफ आता देख बाई ओर मूव करते हुए करिश्माई कैच पकड़ लिया। रहाणे का यह कैच देखकर बल्लेबाज़ क्रुणाल पांड्या काफी हैरान हो गए और सिर झुकाए पवेलियन जाते नज़र आए।
Media Credits: Jio Cinema pic.twitter.com/2TKffbpgsm
— rajendra tikyani (@Rspt1503) May 3, 2023