The tour
इंग्लैंड, आयरलैंड में रन बनाने से आत्मविश्वास बढ़ा : बाबर
सेंचुरियन (दक्षिण अफ्रीका), 26 दिसम्बर - दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यहां जारी पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 71 रनों का अहम योगदान देने वाले पाकिस्तान के प्रतिभाशाली बल्लेबाज बाबर आजम ने माना कि इंग्लैंड और आयरलैंड में रन बनाने से उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ा। बाबर को वनडे क्रिकेट का बेहतरीन खिलाड़ी माना जाता रहा है।
हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में लंबे समय तक वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे लेकिन पिछले कुछ सीरीज में उन्होंने खेल के इस प्रारूप में भी रन बनाना चालू कर दिया है। आस्ट्रेलिया के खिलाफ इस वर्ष हुई टेस्ट सीरीज से पहले तक उनका औसत 28 का था जो अब बढ़कर 34.96 को हो गया है। वनडे में बाबर का औसत 51.52 का है।
'क्रिकइंफो' ने बाबर के हवाले से बताया, "मैंने आयरलैंड और इंग्लैंड में जो पारियां खेलीं उससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा। उस परिस्थिति में खेलने से टेस्ट क्रिकेट को लेकर मेरी थोड़ी-बहुत मानसिकता बदली। मैंने यह सीखा कि अपनी पारी को कैसे आगे बढ़ाना है, कैस पिच पर टिकना है और कैसे रन बनाने हैं। मैंने उस अनुभव से बहुत कुछ सीखा और दुबई में अपने अच्छे फॉर्म को जारी रखा और मुझे उम्मीद है कि मैं आगे भी इसे जारी रख पाऊंगा।"
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर नाबाद 68 रनों की दमदार पारी खेली थी लेकिन चोट के कारण उन्हें सीरीज से बाहर होना पड़ा था। कुछ महीनों बाद उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 99 रन बनाए जिससे उन्हें टेस्ट क्रिकेट में भी एक बेहतरीन बल्लेबाज के रूप में देखा जाने लगा।
बाबर ने कहा, "जब आप अच्छा प्रदर्शन करने लग जाते हैं तब आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ता है। उस सीरीज के बाद से मैं वैसा ही प्रदर्शन कर रहा हूं जैसा मैं करना चाहता था। पिछले दौरे पर मैंने अधिक रन बनाने का लक्ष्य रखा था। मुझे आस्ट्रेलिया के खिलाफ 99 रन पर आउट होने को दुख हुआ लेकिन फिर भी इससे मेरा आत्मविश्वास बहुत बढ़ा।"
Related Cricket News on The tour
-
सेंचुरियन टेस्ट (पहला दिन): पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका (रिपोर्ट)
सेंचुरियन, 26 दिसम्बर - पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच यहां सुपर स्पोर्ट पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला। पहले दिन दोनों टीमों ...
-
खुश हूं, लेकिन एकाग्र रहने की जरूरत : मयंक अग्रवाल
मेलबर्न, 26 दिसम्बर - अपने पहले टेस्ट मैच में 76 रनों की पारी खेलने वाले भारत के नए सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने कहा है कि वह अपनी पारी से खुश हैं, लेकिन उन्हें प्रदर्शन ...
-
टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को 3-1 से हराएगी टेस्ट सीरीज, इस दिग्गज भारतीय क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी
22 दिसंबर,(CRICKETNMORE)। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। तीसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा, और इस मैच ...
-
बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में अपनी लय बरकरार रखना चाहेंगे : हेड
मेलबर्न, 21 दिसम्बर - पर्थ टेस्ट मैच को जीत भारत के खिलाफ खेली जा रही सीरीज में 1-1 से बराबरी करने के बाद आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड चाहते हैं कि मेजबान टीम बॉक्सिंग डे ...
-
भारत अभी भी टेस्ट सीरीज जीत सकता है : गांगुली
कोलकाता, 21 दिसम्बर - भारत के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली का मानना है कि पर्थ में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में हार के बावजूद भारतीय टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीतने का दम रखती ...
-
पहला टेस्ट (दूसरा दिन): न्यूज़ीलैण्ड बनाम श्रीलंका (हाइलाइट्स)
16 दिसंबर। टॉम लाथम (121) और रॉस टेलर (50) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन स्टम्प्स तक केवल दो विकेट के नुकसान ...
-
विराट कोहली एक प्रेरणादायक कप्तान हैं : बुमराह
पर्थ, 16 दिसम्बर - भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने विराट कोहली की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह एक प्रेरणादायक कप्तान हैं। कोहली ने यहां आस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट ...
-
सबसे तेज 25 टेस्ट शतक लगाकर सचिन से आगे निकले कोहली
पर्थ, 16 दिसम्बर - भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने सबसे तेज 25 टेस्ट शतक पूरे करने के मामले में दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पछाड़ दिया है। कोहली ने पर्थ में आस्ट्रेलिया ...
-
पिच से उछाल प्राप्त करने की कोशिश कर रहा था : विहारी
पर्थ, 14 दिसम्बर - भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हनुमा विहारी ने कहा है कि वाका मैदान पर उनकी कोशिश पिच से उछाल प्राप्त करने की थी। विहारी को वैसे तो एक बल्लेबाज माना ...
-
सिलहट वनडे : बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से जीती
सिलहट (बांग्लादेश), 14 दिसम्बर - मेहदी मिराज (29/4) के बाद तमीम इकबाल (नाबाद 81) और सौम्य सरकार (80) के अर्धशतकों से बांग्लादेश ने शुक्रवार को यहां तीसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को आठ विकेट से ...
-
पर्थ टेस्ट (पहला दिन): भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (हाइलाइट्स)
पर्थ, 14 दिसम्बर - दूसरे और तीसरे सत्र में तीन-तीन विकेट गंवाने के बावजूद आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने भारत के साथ वाका मैदान पर जारी दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार का खेल खत्म ...
-
पर्थ टेस्ट : आस्ट्रेलिया ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला
पर्थ, 14 दिसम्बर - आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान टिम पेन ने शुक्रवार को भारत के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारत ने एडिलेड में खेले ...
-
हरी पिच आस्ट्रेलिया के मुकाबले भारत को ज्यादा मदद करेगी : वॉन
पर्थ, 13 दिसम्बर - इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि पर्थ की हरी पिच आस्ट्रेलिया के मुकाबले भारत को ज्यादा मदद करेगी। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार से यहां दूसरा ...
-
पर्थ की तेज और उछाल भरी पिच हमें मदद करेगी : हैरिस
पर्थ, 12 दिसम्बर - आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने दूसरे टेस्ट मैच से पहले यहां वाका स्टेडियम में बुधवार को तेज और उछाल भरी पिच पर अभ्यास किया। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, मेजबान ...
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42