Top-5 Players With Most Ducks In ICC Men's T20 World Cup History: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में शनिवार, 07 फरवरी से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का आगाज होगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन पांच खिलाड़ियों के नाम जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया। गौरतलब है इस लिस्ट में एक पाकिस्तानी खिलाड़ी सबसे ऊपर है।
5. रूलोफ वान डेर मेरवे (Roelof van der Merwe): साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड्स के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले बॉलिंग ऑलराउंडर रूलोफ वान डेर मेरवे इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 21 मुकाबले खेले जिसकी 13 पारियों में वो बैटिंग करते हुए 4 बार बिना कोई स्कोर बनाए आउट हुए।
4. कैलम मैकलियोड (Calum MacLeod): इस अनचाही रिकॉर्ड लिस्ट में चौथे नंबर पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी कैलम मैकलियोड का नाम दर्ज है, जो कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में अपने 13 मैचों की 11 पारियों में चार बार जीरो के स्कोर पर आउट हुए। बताते चलें कि इस टूर्नामेंट में उन्होंने 8.45 की खराब औसत से सिर्फ 93 रन जोड़े।