The tour
आखिरी दो वनडे से धोनी को मिल सकता है आराम
रांची, 8 मार्च - अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिह धोनी को आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले आखिरी दो वनडे मैचों से आराम दिया जा सकता है। धोनी ने शुक्रवार को अपने घर रांची में आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मैच में 26 रनों की पारी खेली।
ऐसा माना जा रहा है कि धोनी का अपने घर में संभवत : यह अंतिम वनडे मैच था। भारतीय टीम आस्ट्रेलिया के साथ वनडे सीरीज के बाद अब सीधे इंग्लैंड में विश्व कप वनडे खेलेगी और धोनी विश्व कप के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं।
क्रिकबज ने भारत के बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ के हवाले से बताया है कि विश्व कप को देखते हुए धोनी को अब सीरीज के बाकी बचे अंतिम दो वनडे से आराम दिया जा सकता है। इस सीरीज के बाद धोनी को आईपीएल में और फिर उसके बाद विश्व कप में खेलना है।
भारतीय टीम प्रबंधन विश्व कप से पहले सभी खिलाड़ियों को परखना चाहता है और उन्हें मौके देना चाहता है। इसी क्रम में ऋषभ पंत को अब बाकी बचे दो वनडे मैचों में धोनी के स्थान पर टीम में शामिल किया जा सकता है।
आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा वनडे मैच हारने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी इस बात के संकेत दिए हैं कि आगे आने वाले मैचों में टीम में कई बदलाव किए जाएंगे।
कोहली ने कहा, "अगले कुछ मैचों में हमें बदलाव करने होंगे। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि खिलाड़ियों को मैच जीतने वाला प्रदर्शन करना होगा। इंग्लैंड जाने से पहले खिलाड़ियों को अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में लौटना होगा, अन्यथा जो लोग बाहर बैठे हैं, वे इस मौके का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।"
Related Cricket News on The tour
-
जीत के बाद फिंच ने टीम के प्रदर्शन को सराहा
रांची, 8 मार्च - तीसरे वनडे मैच में भारत को 32 रनों से हराने के बाद आस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की जमकर सराहना की है। इस जीत के बाद आस्ट्रेलियाई ...
-
ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे एकदिवसीय मुक़ाबले मैं भारत को 32 रन से हराया (रिपोर्ट)
रांची, 8 मार्च - कप्तान विराट कोहली (123) के शतक के बावजूद भारतीय क्रिकेट टीम को यहां खेले गए तीसरे वनडे मैच में शुक्रवार को आस्ट्रेलिया के हाथों 32 रनों से हार का सामना करना ...
-
पहला टी-20 : इंग्लैंड ने विडीज को 4 विकेट से हराया
सेंट लूसिया, 6 मार्च - इंग्लैंड ने डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मैच में मेजबान वेस्टइंडीज को चार विकेट से हरा दिया। विंडीज ने मंगलवार देर रात हुए मैच में पहले ...
-
नागपुर वनडे : भारत 8 रन से जीता, वनडे में 500वीं जीत
नागपुर, 5 मार्च - भारत ने गेंदबाजों की कसी गेंदबाजी के दम पर विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए दूसरे रोमांचक वनडे मैच में आस्ट्रेलिया को आठ रनों हरा दिया। इस ...
-
पहला वनडे: साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया
जोहांसबर्ग, 3 मार्च - दक्षिण अफ्रीका ने अपने कप्तान फॉफ दू प्लेसिस (नाबाद 112) के शानदार शतक और अपने गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के दम पर रविवार को वांडर्स मैदान पर खेले गए पांच मैचों ...
-
नंबर-4 पर भी बल्लेबाजी के लिए तैयार : कोहली
हैदराबाद, 1 मार्च - भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि वह टीम की जरूरतों के हिसाब से नंबर चार पर भी बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं। आईसीसी वेबसाइट पर ...
-
विश्व कप से पहले कुछ और वनडे मिलते तो अच्छा होता : कोहली
विशाखापत्तनम, 23 फरवरी - भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि आगामी विश्व कप से पहले कुछ और वनडे मैच खेलने को मिलते तो टीम के लिए यह अच्छा होता। भारत को रविवार से ...
-
डरबन टेस्ट : परेरा के शतक से श्रीलंका ने द. अफ्रीका को 1 विकेट से हराया
डरबन, 16 फरवरी - कुसल परेरा (नाबाद 153) के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी और विश्व फर्नाडो (नाबाद 6) के बीच आखिरी विकेट के लिए हुई 78 रनों की अविजित मैच जिताऊ साझेदारी के दम पर ...
-
डरबन टेस्ट : दक्षिण अफ्रीका ने 8 रन के अंदर खोए 5 विकेट, श्रीलंका को 304 का लक्ष्य
डरबन, 15 फरवरी - पदार्पण मैच खेल रहे लेफ्ट आर्म स्पिनर लसिथ एम्बुलडेनिया (66/5) और विश्वा फर्नाडो (71/4) की शानदार गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका ने यहां जारी पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार ...
-
हेमिल्टन टी-20 : न्यूजीलैंड ने भारत से 2-1 से जीती सीरीज
हेमिल्टन, 10 फरवरी - विजय शंकर (43), कप्तान रोहित शर्मा (38) और दिनेश कार्तिक (नाबाद 33) की अहम पारियों के बावजूद भारत को तीसरे और निर्णायक टी-20 मुकाबले में रविवार को न्यूजीलैंड के हाथों चार ...
-
हमने अपनी गलतियों से सीखा : रोहित शर्मा
ऑकलैंड, 8 फरवरी - दूसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ सात विकेट से मिली जीत पर संतुष्टि जाहिर करते हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि उनकी टीम ने पिछले मैच में ...
-
दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 516 रनों का विशाल लक्ष्य दिया, इन बल्लेबाजों ने किया कमाल
3 फरवरी। आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम यहां श्रीलंका के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच में जीत के करीब पहुंच गई है। मेजबान टीम ने रविवार को यहां श्रीलंका को जीत के लिए 516 रनों का विशाल ...
-
माउंट माउंगानुई वनडे, प्रीव्यू: भारत बनाम न्यूजीलैंड
माउंट माउंगानुई, 27 जनवरी - न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से आगे चल रही भारतीय टीम की नजरें सोमवार को यहां खेले जाने वाले तीसरे मैच में जीत दर्ज ...
-
WI vs ENG: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 381 रनों से हराया
ब्रिजटाउन, 27 जनवरी (CRICKETNMORE)| रोस्टन चेस (8/60) की शानदार गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को केनिंग्स्टन ओवल मैदान पर खेले गए मैच में 381 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ...
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42