The tour
मीरपुर वनडे : होप के नाबाद शतक से वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 4 विकेट से हराया
मीरपुर (ढाका), 11 दिसम्बर - शाई होप (नाबाद 146) के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने मंगलवार को दूसरे मैच में मेजबान बांग्लादेश को चार विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली। वेस्टइंडीज ने यहां शेर ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में टॉस जीत कर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। देखें स्कोरकार्ड
मेजबान टीम ने अपने तीन बल्लेबाजों शाकिब अल हसन (65), मुश्फिकुर रहीम (62) और वनडे में वापसी कर रहे तमीम इकबाल (50) के अर्धशतक की मदद से सात विकेट पर 255 रन का स्कोर खड़ा किया।
मुश्फिकुर और तमीम ने तीसरे विकेट के लिए 111 रन की शतकीय साझेदारी की। उनके अलावा महमुदूल्लाह ने 30 और मेहदी हसन मिराज ने नाबाद 10 रन का योगदान दिया।
वेस्टइंडीज की ओर से ओशाने थोमस ने तीन और केमार रोम, कीमो पॉल, देवेंद्र बिशू तथा कप्तान रोवमैन पॉवेल ने एक-एक विकेट हासिल किए।
बांग्लादेश से मिले 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज ने पांच के स्कोर पर ही चंद्रपॉल हेमराज (3) के विकेट का गंवा दिया।
हालांकि होप ने इसके बाद डैरन ब्रावो (27) के साथ दूसरे विकेट के लिए 65, मार्लोन सैमुअल्स (26) के साथ तीसरे विकेट के लिए 62, शिमरोन हेटमेयर (14) के साथ चौथे विकेट के लिए 23 और कीमो पॉल (नाबाद 18) के साथ नाबाद 71 रन की अविजित साझेदारी कर 49.4 ओवर में चार विकेट शेष रहते टीम को जीत दिला दी।
होप ने 144 गेंदों की पारी में 12 चौके और तीन छक्के लगाए। होप का वनडे में यह सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। उनकी इस शानदार पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।
बांग्लादेश की ओर से मुस्ताफिजुर रहमान और रूबैल हुसैन ने दो-दो जबकि मेहदी हसन और कप्तान मशर्रफे मुर्तजा ने एक-एक विकेट बांटे।
सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच शुक्रवार को खेला जाएगा।
आईएएनएस
Related Cricket News on The tour
-
पर्थ में आस्ट्रेलिया जीत का दावेदार : पोंटिंग
पर्थ, 11 दिसम्बर - पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि भारत के साथ शुक्रवार से यहां शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान टीम का पलड़ा भारी होगा। भारत ने एडिलेड ...
-
एडिलेड टेस्ट (पांचवा दिन) - भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (हाइलाइट्स)
एडिलेड, 10 दिसम्बर - एडिलेड ओवल मैदान पर भारत ने आस्ट्रेलिया को सोमवार को 31 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ मेहमान टीम ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में ...
-
सौरव गांगुली ने भारतीय टीम की एडिलेड में मिली जीत को सराहा
कोलकाता, 10 दिसम्बर - भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने सोमवार को एडिलेड में पहले टेस्ट मैच में भारत को आस्ट्रेलिया पर मिली 31 रनों की जीत को सराहा और कहा कि ...
-
पहला वनडे : बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया (रिपोर्ट )
मीरपुर, 9 दिसम्बर - मुश्फिकुर रहीम (नाबाद 55) के अर्धशतक की मदद से बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को रविवार को पहले वनडे में पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ...
-
निचले क्रम के बल्लेबाज थोड़ा अधिक कौशल दिखाएं : बांगर
एडिलेड, 9 दिसम्बर - भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच संजय बांगर का कहना है कि टीम के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने एडिलेड टेस्ट की दूसरी पारी में जैसा खेल दिखाया, वह उससे बेहतर ...
-
एडिलेड टेस्ट (चौथा दिन) - भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (हाइलाइट्स)
एडिलेड, 9 दिसम्बर - भारतीय गेंदबाजों रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी कर टेस्ट सीरीज के पहले मैच के चौथे दिन रविवार को आस्ट्रेलिया को हार की ओर धकेल दिया है। एडिलेड ओवल ...
-
एडिलेड टेस्ट (तीसरा दिन) - भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (हाइलाइट्स)
एडिलेड, 8 दिसम्बर - चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 40) और कप्तान विराट कोहली (34) की सधी हुई साझेदारी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की अपनी दूसरी पारी में ...
-
चौथी पारी में अश्विन की अहम भूमिका होगी : बुमराह
दिसम्बर - भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा है कि ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन आस्ट्रेलिया की दूसरी पारी सस्ते में समेटने में अहम भूमिका निभाएंगे। आस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लायन पहले टेस्ट... ...
-
पुजारा से सीखनी होगी इस विकेट पर बल्लेबाजी की कला : हेड
एडिलेड, 8 दिसम्बर - आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने एडिलेड ओवल मैदान पर पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा के शतक का हवाला देते हुए शनिवार को कहा कि इस विकेट पर बल्लेबाजी कैसे की जाए, ...
-
एडिलेड टेस्ट (तीसरा दिन): भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (रिपोर्ट)
एडिलेड, 8 दिसम्बर - चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 40) और कप्तान विराट कोहली (34) की सधी हुई साझेदारी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की अपनी दूसरी पारी में ...
-
आमिर और शादाब की पाकिस्तान टेस्ट टीम में वापसी
लाहौर, 7 दिसम्बर - पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले जाने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और लेग स्पिनर शादाब खान को टीम में ...
-
एडिलेड टेस्ट (दूसरा दिन) - भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (हाइलाइट्स)
7 दिसंबर। ट्रेविस हेड (61) की नाबाद अर्धशतकीय पारी के बावजूद आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में सात विकेट ...
-
एडिलेड टेस्ट : आस्ट्रेलिया के भोजनकाल तक 2 विकेट पर 57 रन
एडिलेड, 7 दिसम्बर - आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को अपनी पहली पारी में पहले सत्र के समापन तक दो विकेट के नुकसान पर 57 ...
-
एडिलेड टेस्ट : भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली पारी में बनाए 250 रन
एडिलेड, 7 दिसम्बर - चेतेश्वर पुजारा (123) की शतकीय पारी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने एडिलेड ओवल मैदान पर आस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को अपनी पहली ...
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42