To india
दूसरे टेस्ट से पहले फाफ डुप्लेसी ने रणनीति का किया खुलासा, इन दो विरोधी गेंदबाजों पर बनाना होगा दबाव
9 अक्टूबर। दक्षिण अफ्रीका टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा है कि टीम को यहां गुरुवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत के दो मुख्य स्पिनरों- रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा पर दबाव बनाना होगा।
दक्षिण अफ्रीका को पहले टेस्ट मैच में भारत ने 203 रनों से मात दे तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली थी। दूसरे मैच से पहले डु प्लेसिस ने कहा, "मुझे लगता है कि 2015 के मुकाबले पहली पारी हमारे लिए बड़ा अंतर है।"
उन्होंने कहा, "आप भारत की स्पिन पिचों पर संघर्ष करते हैं और इसके साथ आप ज्यादा डिफेंसिव हो जाते हैं। इससे विपक्षी को आपके ऊपर हावी होने का समय मिल जाता है। दबाव को वापस गेंदबाजी टीम पर डालने के लिए सकारात्मक खेल, कुछ जगह जोखिम लेना जरूरी होता है।"
उन्होंने कहा, "वहीं रिकार्ड अपनी कहानी खुद बयां करते हैं। खासकर स्पिन में लेकर उन दोनों (अश्विन और जडेजा) ने काफी अच्छा किया है। इसलिए आपको कोशिश करनी होगी कि आप उन पर दबाव डालें। अन्यथा यह दोनों लगातार अच्छी गेंदबाजी करेंगे और एक-दो गेंद पर आपका विकेट ले जाएंगे। उपमहाद्वीप में आक्रमण और रक्षात्मक खेल में संतुलन बनाना होता है।"
डु प्लेसिस ने पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में पांच विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी की भी तारीफ की है।
डु प्लेसिस ने कहा, "मुझे लगता है कि उन्होंने पहली पारी की तुलना में दूसरी पारी में काफी तेजी के साथ गेंदबाजी की। वह पांचवें दिन का विकेट था इसलिए उनको इसका भी फायदा मिला, लेकिन उनकी गेंदबाजी में काफी आक्रामकता थी। गर्मी में आपको शॉर्ट स्पैल डालने होते हैं लेकिन जब आप गेंदबाजी करते हो तो आप इस बात को सुनिश्चित करते हो कि आप काफी आक्रामकता के साथ गेंदबाजी करें और उसका ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाएं।"
पुणे की पिच का इतिहास अच्छा नहीं रहा है। इससे पहले इस मैदान पर फरवरी-2017 में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच जो मैच खेला गया था उसमें काफी विवाद हुआ था। आईसीसी ने पिच को खराब पिच की संज्ञा दे दी थी।
उन्होंने कहा, "दक्षिण अफ्रीका में अगर आपको औसत से कम दर्जे की पिच मिलती है तो आपको इसके लिए चेतावनी मिल जाती है। अब यहां आपके अंक काट लिए जाएंगे। घरेलू परिस्थतियों को ध्यान में रखते हुए, मुझे लगता है कि 2015 में जो विकेट बनाई गई थी वैसी विकेट बनाना सही नहीं है। भारतीय स्थितियों को जानते हुए, मैं समझता हूं कि विकेट थोड़ी लाल रहेगी जिससे मुझे स्पिनरों को मदद मिलने की उम्मीद है वो भी पहले टेस्ट मैच से ज्यादा।"
Related Cricket News on To india
-
भारत बनाम साउथ अफ्रीका, दूसरा टेस्ट: जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI क्या होगी और मौसम अपडेट
9 अक्टूबर। भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच गुरुवार से यहां के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में शुरू हो रहा है। तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ...
-
We need to put pressure back on Ashwin-Jadeja: Faf du Plessis
Pune, Oct 9: The key for South Africa batters would be to put the pressure back on the Indian spin duo of Ravichandran Ashwin and Ravindra Jadeja in the second Test here from Thursday, feels ...
-
भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा टेस्ट: पुणे की पिच पर हैं सभी की नजरें (मैच प्रीव्यू)
9 अक्टूबर। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में गुरुवार से शुरू होगा। यह इस मैदान पर दूसरा ही टेस्ट ...
-
Watch: लंदन में नीता अंबानी ने बताई बुमराह की ऐसी दिल जीतने वाली कहानी
9 अक्टूबर। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी की मालिक नीता अंबानी ने लंदन में आयोजित स्पोटर्स समिट में इस समय विश्व के नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की कहानी साझा की। बुमराह मुंबई इंडियंस से ...
-
Match Preview: Dominant India aim to conquer Pune fortress against South Africa
Pune, Oct 9: After registering a comprehensive 203-run victory in Visakhapatnam, India will look to continue with their dominant run and seal the ongoing three-Test series when they face South Afric ...
-
साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI में होगा बदलाव, इसे मिल…
9 अक्टूबर। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में 10 से 14 अक्टूबर के बीच खेला जाना है। पहला टेस्ट मैच भारतीय टीम ने 203 रनों से जीतकर ...
-
क्रिकेट जगत की सबसे शानदार - खूबसूरत जोड़ियां, सभी एक से बढ़कर एक !
क्रिकेट जगत सबसे शानदार -सुंदर जोड़ियां क्रिकेट का खेल ग्लैमर से दूर नहीं रहा है और सोशल मीडिया के आने से फैंस भीअब अपने चेहते क्रिकेटरों से जुड़े रहते है। फैंस ना सिर्फ उन क्रिकेटर ...
-
कप्तान कोहली इन खिलाड़ियों से हुए खुश, तारीफों का पुल बांधते हुए कही ऐसी बातें
6 अक्टूबर। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार जीत दर्ज करने के बाद पूरी टीम की सराहना की है। कोहली ने खासतौर पर रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल और ...
-
Focus was to have fun and put team in good position: Rohit Sharma
Visakhapatnam, Oct 6: Rohit Sharma took his debut Test as an opener by storm with centuries in both innings of the match. He scored 174 in the first innings -- which was part of a 317-run ...
-
रोहित शर्मा- रविचंद्रन अश्विन ने रचा इतिहास, मिलकर बना डाले 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड
सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के रिकॉर्ड शतक के बाद मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की घातक गेंदबाजी की मदद से भारत ने यहां एसीए-वीसीए स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच के पांचवें ...
-
Vizag Test: India thrash South Africa by 203 runs, take 1-0 lead
Visakhapatnam , Oct 6: India wrapped up South Africa for 191 runs in their second innings on the fifth and final day to win the opening Test of the three match rubber by 203 runs ...
-
IND vs SA: मोहम्मद शमी ने 5 विकेट लेकर रचा इतिहास, 23 साल बाद बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड
6 अक्टूबर,नई दिल्ली। मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने यहां एसीए-वीसीए स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन रविवार को साउथ अफ्रीका को 203 ...
-
विशाखापट्टनम टेस्ट : रोहित, शमी और अश्विन ने दिलाई भारत को 1-0 की बढ़त
6 अक्टूबर। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के रिकॉर्ड शतक के बाद मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की घातक गेंदबाजी की मदद से भारत ने यहां एसीए-वीसीए स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच के ...
-
पहले टेस्ट में भारत ने 203 रनों से साउथ अफ्रीका को हराया, बतौर कप्तान कोहली ने बनाया यह…
6 अक्टूबर। भारत ने विशाखापट्नम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका को 203 रनों से हरा दिया। साउथ अफ्रीकी टीम दूसरी पारी में 191 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
-
- 06 Apr 2026 08:41