Top 5 players most wickets wpl history: Cricket News & Match Updates
वो 5 खिलाड़ी जिन्होंने WPL में चटकाए सबसे ज्यादा विकेट, MI की एक नहीं, तीन खिलाड़ी हैं लिस्ट में शामिल
Top-5 Players With Most Wickets In WPL History: भारत में महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का आगाज होने में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। ये टूर्नामेंट शुक्रवार, 9 जनवरी से शुरू होने वाला है जिसका पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन टॉप-5 खिलाड़ियों के नाम जिन्होंने WPL के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने का कारनामा किया।
5. नेट साइवर-ब्रंट (Nat Sciver-Brunt): मुंबई इंडियंस की स्टार ऑलराउंडर नेट साइवर-ब्रंट WPL टूर्नामेंट में पांचवीं सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज़ हैं। इस इंग्लिश खिलाड़ी ने अब तक 29 मैचों में 32 विकेट लेकर ये पायदान हासिल किया है। वो MI की सबसे बड़ी मैच विनर्स में से एक हैं, यही वज़ह है उन्हें 3.5 करोड़ में रिटेन किया गया है। Read More...