Uae vs qatar: Cricket News & Match Updates
यूएई ने गज़ब कर डाला, टी-20 मैच में पूरी टीम हो गई रिटायर्ड आउट
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने महिला टी-20 वर्ल्ड कप एशिया क्वालीफायर 2025 में एक अजीबोगरीब कदम उठाते हुए हर किसी को हैरान कर दिया। शनिवार, 10 मई को, यूएई ने बैंकॉक के टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड में कतर के खिलाफ अपने मुकाबले में अपनी पूरी टीम को रिटायर्ड आउट कर दिया। उनके इस फैसले ने सोशल मीडिया पर मीम्स और ट्वीट्स की बारिश कर दी है।
पहले बल्लेबाजी करने के बाद, यूएई ने अपने सलामी बल्लेबाज तीर्था सतीश और कप्तान ईशा रोहित ओजा की बदौलत शानदार शुरुआत की। दोनों ने कतर के गेंदबाजों पर दबाव बनाते हुए 16 ओवर में ओपनिंग विकेट के लिए 192 रनों की साझेदारी की। इसी बीच बारिश की संभावना को भांपते हुए, यूएई ने अपनी पूरी टीम को रिटायर्ड आउट कर दिया। चूंकि टी-20 इंटरनेशनल में डेक्लेरेशन लागू नहीं होती है, इसलिए प्रत्येक बल्लेबाज पैड पहनकर क्रीज की ओर दौड़ा और मैदान पर पहुंचने पर रिटायर्ड आउट हो गया। Read More...