Umar akmal practice: Cricket News & Match Updates
VIDEO: पाकिस्तान के फाइनल हारते ही उमर अकमल ने शुरू की प्रैक्टिस, शेयर किया ज़बरदस्त वीडियो
एशिया कप 2025 में हार के बाद पाकिस्तानी टीम की काफी आलोचना हो रही है। इसी बीच पाकिस्तानी टीम से बाहर चल रहे उमर अकमल ने भी प्रैक्टिस शुरू कर दी है और उनका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। अकमल ने भारत से मिली हार के अगले ही दिन अपनी बल्लेबाज़ी का एक वीडियो पोस्ट किया और ये वीडियो फिलहाल काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।
उमर अकमल को कराची की नेशनल क्रिकेट अकैडमी (NCA) में नेट्स पर प्रैक्टिस करते हुए देखा गया। अकमल ने पाकिस्तान के लिए आखिरी बार 2019 में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 मैच खेला था। इसके बावजूद वो अच्छी लय में नजर आए और गेंद को आसानी से हिट कर रहे थे। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में आखिरी बार 2024 में प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी के फाइनल में हिस्सा लिया था, जहां वो जल एवं विद्युत विकास प्राधिकरण (WAPDA) की ओर से खेले थे। उन्होंने ये मैच सुई नॉर्दर्न गैस पाइपलाइन्स लिमिटेड के खिलाफ रावलपिंडी में खेला था। Read More...