Vidhwath kaverappa vs parag: Cricket News & Match Updates
VIDEO: रियान पराग ने मारा गज़ब का छक्का, टेस्ट में दिया टी-20 वाला मज़ा
दलीप ट्रॉफी 2024 का तीसरा मुकाबला इंडिया ए और इंडिया डी के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर इंडिया डी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनके गेंदबाजों ने अपने कप्तान के इस फैसले को सही साबित करते हुए इंडिया ए के पहले 5 विकेट 100 रन से पहले ही गिरा दिए। हालांकि, इंडिया ए के होनहार बल्लेबाज़ रियान पराग ने इंडिया डी के गेंदबाजों पर अटैक करने की कोशिश की और वो काफी हद तक सफल भी रहे।
पराग ने अपनी पावर-हिटिंग का प्रदर्शन करते हुए चौथे नंबर पर आकर कुछ शानदार शॉट लगाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक ऐसा छक्का देखने को मिला जिसने फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस छक्के को देखकर फैंस को रोहित शर्मा की याद भी आ गई। ये छक्का इंडिया ए की पारी के 12वें ओवर के दौरान देखने को मिला जब प्रथम सिंह के आउट होने के बाद रियान पराग क्रीज पर आए ही थे। Read More...