Virat praised mumbai police
विराट ने की मुंबई पुलिस की बेहतरीन बंदोबस्त के लिए तारीफ, मुंबई पुलिस ने भी दिया दिल जीतने वाला जवाब
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जीतकर लौटी भारतीय क्रिकेट टीम का मुंबई में ज़ोरदार स्वागत हुआ। टीम इंडिया ने मुंबई के मरीन ड्राइव से लेकर वानखेड़ स्टेडियम तक विक्ट्री परेड निकाली और इस दौरान सड़क पर भारतीय फैंस का जनसैलाब देखने को मिला। मुंबई पुलिस के लिए लाखों की गिनती में पहुंचे फैंस की भीड़ पर काबू पाना आसान नहीं था लेकिन मुंबई पुलिस ने इस मुश्किल काम को बखूबी अंज़ाम दिया।
इस परेड की सफलता के बाद भारत के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली ने खुद मुंबई पुलिस की तारीफ की है। विराट ने विक्ट्री परेड के दौरान मुंबई पुलिस के अविश्वसनीय काम के लिए उनको धन्यवाद दिया। कोहली ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा, "टीम इंडिया की विजय परेड के दौरान शानदार काम करने के लिए मुंबई पुलिस के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को हार्दिक सम्मान और हार्दिक धन्यवाद। आपकी लगन और सेवा की बहुत सराहना की जाती है। जय हिंद।"
Related Cricket News on Virat praised mumbai police
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago