Waqar younus
WATCH: कमेंट्री बॉक्स में दिखा हेडन और वकार यूनिस का दर्द, AFG से हार के बाद नहीं निकला एक शब्द
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 22वें मैच में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर एक बड़े उलटफेर को अंजाम दे दिया। ये अफगानिस्तान का इस वर्ल्ड कप में किया गया दूसरा उलटफेर है। इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड को 69 रन से हराया था। वहीं, अफगानिस्तान ने वनडे इतिहास में पहली बार पाकिस्तान को हराया है। इससे पहले उन्हें 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।
पाकिस्तान की इस हार से पाकिस्तानी फैंस तो नाखुश हैं ही लेकिन कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स का भी दर्द छिपाए नहीं छिप रहा है। इस मैच के बाद एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कमेंट्री बॉक्स में वकार यूनिस और मैथ्यू हेडन काफी दुखी नजर आ रहे हैं। जैसे ही अफगानिस्तान विनिंग रन स्कोर करता है वैसे ही इन दोनों के मुंह से एक शब्द नहीं निकलता है और दोनों के चेहरे देखकर उनकी मायूसी का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।
Related Cricket News on Waqar younus
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
-
- 06 Apr 2026 08:41
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago
-
- 6 days ago