Weather forecast kennington oval: Cricket News & Match Updates
क्या बारिश बनेगी टीम इंडिया के लिए विलेन? जानिए कैसा रहेगा केनिंग्टन ओवल का मौसम
इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच आज यानि 31 जुलाई को केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जाना है। भारत को सीरीज बराबर करने के लिए ये मैच हर हाल में जीतना होगा। वहीं, इंग्लैंड को सीरीज जीतने के लिए इस मैच को जीतने या फिर ड्रॉ करवाने की जरूरत होगी। अब तक हुए चार टेस्ट मैचों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है ऐसे में आखिरी मैच में भी रोमांच की कोई कमी नहीं रहेगी।
भारत मैनचेस्टर टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के बाद इस मुकाबले में उतरने वाला है। पिछले मैच में वो ज़्यादातर समय तक पूरी तरह से हारे हुए नज़र आए। चौथे दिन पहले ही ओवर में उनका स्कोर दो विकेट पर 0 हो गया और कई लोगों को लगा कि भारत के लिए ये सीरीज इसी मैच में खत्म हो जाएगी लेकिन कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल ने शानदार साझेदारी करके भारत को मैच में वापस ला खड़ा किया और बाद में रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर के शतकों की बदौलत ये टेस्ट ड्रॉ हो गया। Read More...
Related Cricket News for Weather forecast kennington oval - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16